रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू पुलिस ने थाना कांड संख्या 178/26 में सिमलिया भीठाटोली में मानकी-मुंडाओं की सीएनटी जमीन कब्जाने के आरोपी रवि कुमार उर्फ रवि सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी काठीटांड़ केशव नगर निवासी स्व. बबन सिंह का पुत्र है। मूल रूप से वह औरंगाबाद जिले के देव मायापुर का रहने वाला है। उस पर सिमलिया भीठाटोली में सीएनटी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। उसके खिलाफ रातू के अलावा मांडर, कांके और विधानसभा थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ज्ञात हो कि 31 मई को आरोपी ने 40-50 लोगों के साथ मिलकर जमीन कब्जाने की नीयत से मानकी-मुंडाओं से मारपीट की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...