रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। हटिया में रहने वाले शिव कच्छप का सीएनजी ऑटो चालक विशाल कुमार लेकर भाग निकला। मामले में ऑटो के मालिक ने अशोक नगर में रोड नंबर चार के सामने रहने वाले विशाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया गया है कि सूचक ने जीविका के लिए ऑटो की खरीदारी की थी। उसे चलाने का जिम्मा चालक विशाल को दिया था। वह हर दिन शाम में किराया के मद में मिले रुपये सूचक को सौंप देता था। पिछले 11 दिन से उसने न तो हुई आमदनी में मिले रुपये दिए और न ही कॉल रिसीव किया, बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...