रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। टाटीसिलवे स्थित सीआईटी में गुरुवार को डांडिया रास 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सीआईटी के प्रशासनिक निदेशक नवनीत सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में भक्ति और फिल्मी गीतों की धुन पर कैंब्रिज परिवार के लोग देर शाम तक थिरकते रहे। बीच-बीच में माता के जयकारे से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। डांडिया रास में कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बीएड और कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी भाग लिया। मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एनके यादव, डॉ. केके सिंह, मनीष नाथ, रीता सिंह, सुनीता नाथ, डॉ. बीएस सिंह, ड...