रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: रांची। महिला अधिकार एवं कल्याण मंच, रांची की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संत अन्ना सोसाइटी की सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप को सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और लैपटॉप प्रदान किया गया। मंच के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने बच्चों की शिक्षा, सर्वांगीण विकास और वंचित वर्गों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने रांची के साथ पश्चिम बंगाल में भी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। यह भी पढ़ें- शिक्षा के लिए सिस्टर निर्मला सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...