Ranchi News: सिल्ली में हाथियों ने स्कूल और घर तोड़ा
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के हकेदाग के आस के गांवों में जंगली हाथियों का आतंक से ग्रामीण परेशान है।वही डरे सहमे है। जंगली हाथियों ने गाझा निवासी आनंद बेदिया के घर हाकेदाग निवासी सूरज महतो के घर एवं मिसिर होटांग में स्कूल भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग के गौतम बोस ने बताया क्षेत्र में पिछले कई दिनों दो जंगली हाथी प्रवेश कर गया है, उसे बंगाल सीमा पार करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके लिए हाथी भगाने का 16 लोगों टीम लगी हुई है। नदी में पानी के वजह से बंगाल सीमा पार कराने में परेशानी हो रही है। वे वापस गांव की ओर आ जाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.