रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। धर्मशाला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शनिवार को मारवाड़ी समाज की बैठक हुई। बैठक में राखी पूर्णिमा के अवसर पर 24 से 28 अगस्त तक झूलन उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर शिवालय में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक करने का भी निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों ने आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। समिति ने श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना में भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : मंदिरों में झूलनोत्सव की तैयारियां पूरी बैठक में कृष्ण कांत मिश्रा, मदन ...