Ranchi News: सिल्ली में पांच लाभुकों के बीच बकरी वितरित
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शनिवार को 5 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया। बकरी का वितरण जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पूर्वी जिप सदस्य लक्ष्मी देवी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी एवं सीओ अरुणिमा एक्का ने संयुक्त रूप से किया। जिप उपाध्य ने कहा कि सरकार की यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की है।लोग बकरी पालन कर अपनी आय में वृद्वि कर सकते हैं। लाभुकों को चार बकरी एक बकरा के अलावा दवा और खाद्य सामग्री भी दी गयी। बकरी मिलने से लाभुक खुश दिखे। मौके पर विभागीय पदाधिकारी , कर्मी एवं लाभुक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.