रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। भाजपा सिल्ली मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा रांची जिला पूर्वी के अध्यक्ष विनय महतो धीरज और सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने किया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और आम लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में सिंगपुर नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. रमनेश प्रसाद, सिल्ली कॉलेज एनएसएस यूनिट-वन की कार्यक्रम पदाधिकारी अर्चना कोइरी, यूनिट-टू के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, एनसीसी सीपीओ दुर्गेश कुमार सिंह, संत माइकल स्कूल सिंगपुर और एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- Sasaram ...