Ranchi News: सिल्ली में गूंज परिवार का सम्मान समारोह आज, तैयारी पूरी
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गूंज परिवार की ओर से शनिवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समारोह का आयोजन 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे आंबेडकर पार्क के समीप स्थित कला संस्कृति भवन परिसर में किया गया है। गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह ने कहा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनकी मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं आम लोगों से समारोह में शामिल होकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- पटमदा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, नए समय की जारी हुई सूची
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.