रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली, मुरी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मां विपत्तारिणी की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और सभी संकटों से रक्षा की कामना की। सिल्ली बाजार स्थित काली मंदिर, पंडित पिनाकी बनर्जी और दिनेश बनर्जी के आवास परिसर, लुपुंग महावीर चौक दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर सामूहिक पूजा का आयोजन हुआ। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं। पूजा में 13 अंक का विशेष महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने मां को 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल और 13 प्रकार के मिष्ठान अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में श्रद्धा के साथ हुई मां विपत्तारिणी की पूजा प...