रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। धर्मशाला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सोमवार शाम से पांच दिवसीय श्रीराधा-कृष्ण झूलन उत्सव शुरू हुआ। उत्सव 28 अगस्त तक चलेगा। इसे लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। उत्सव का शुभारंभ पर श्रीराधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। झूलन उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। प्रतिदिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के आयोजन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मधुसूदन मंदिर में चल रहा झूलन उत्सव यह भी पढ़ें- Deogarh News: रिखिया पीठ में श्रीराधा-कृष्ण झूलन उत्सव शुरू...