रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: --सिल्ली कॉलेज में दो दिवसीय उमंग युवा महोत्सव शुरू सिल्ली फोटो 3 : सिल्ली कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं।सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय उमंग युवा महोत्सव-2026 का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाषण, क्विज, वाद-विवाद, लघु नाटक, मूकाभिनय, कोलाज, पोस्टर निर्माण, मॉडलिंग, कार्टूनिंग और एकांकी नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिय...