Ranchi News: सिल्ली के गोड़ाडीह पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत अंतर्गत खेरबेड़ा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी शंकर महतो, बंशीधर घटवार, पंकज कुमार महतो, बंशीधर महतो, सुनील कुमार महतो, लता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। पीएलवी शंकर महतो और बंशीधर महतो ने बताया कि कानूनी सेवा प्राधिकरण समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के उद्देश्य से कार्य करता है। उन्होंने राष्ट्रीय, राज्य, जिला, तालुका और सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.