रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में सोमवार को 25 केवी के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने फीता काटकर किया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। बताया गया कि पिछले एक माह से सिरका गांव का 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब था। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा को बताई। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से समन्वय स्थापित कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके पर हेरमन बाखला, मंगल लिंडा, बुधवा बाखला, लखन महतो, सागर महतो, सुमन खलखो, नंदू बाखल...