रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में मंगलवार को गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहां विभिन्न पूजा अनुष्ठान हुए। इसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। पूजा अनुष्ठान के बाद रात को भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें करीब पांच हजार भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में पूजा विधि-विधान से पंडित इंद्रदेव पांडेय ने कराई। संध्या छह बजे जूगल दरगर की टीम ने घर में पधारो गजानन जी... से जागरण की शुरुआत कर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन, नगर आरक्षी अधीक्षक पारस राणा, सदर एसडीओ रजत कुमार समेत अन्य भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम से पधारे गजानन, शुरु हुआ दस दिवसीय गणेशोत्सव अध्...