रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में रविवार से बी डिवीजन फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन, रांची द्वारा किया जा रहा है। पहली बार सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में बी डिवीजन लीग का आयोजन हो रहा है, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग का उद्घाटन सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव और जनकल्याण समर्पण संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मुकाबला नेहरू फुटबॉल क्लब सहेदा और अखिलेश फुटबॉल क्लब बोनलोटवा के बीच खेला गया। मैच के 49वें मिनट में बोनलोटवा के खिलाड़ी बिपिन महतो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला जयराम स्पोर्टिंग बीसा और आदिवासी युवा क्लब के बीच खेला गया। जयराम स्पोर्टिंग की ओर से सूरज कुमार ने 23वें मिनट ...