Ranchi News: सिकिदिरी में बीच सड़क में पेड़ गिरने से दो घंटे आवागमन बाधित
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। सिकिदिरी पथ के ढेलुवाखूंट्टा सिकिदिरी में दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश और हवा से एक बरगद का बड़ा पेड़ बीच सड़क में गिर गया। इस दौरान एक राहगीर बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरते ही रांची गोला, दुमका, बोकारो आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव व एसआई सुधीर सिंह मौके पर पहुंचकर जेसीबी से पेड़ को हटवा कर सड़क के किनारे करवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन चालू हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: किता के पास पेड़ गिरा, रांची-पुरुलिया सड़क तीन घंटे जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.