रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। सावन शुरू होने में अब केवल दो दिन शेष हैं, लेकिन राजधानी के प्रमुख शिवालयों तक पहुंचने वाले मार्गों और मंदिर परिसरों की बदहाल स्थिति प्रशासन और निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। करोड़ों की आस्था के केंद्र इन मंदिरों तक जाने वाली सड़कें जर्जर हैं। कई स्थानों पर नालियां खुली हैं। स्ट्रीट लाइट पर्याप्त नहीं हैं। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय व बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। ऐसे में सावन के पहले सोमवार से उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सावन में दो दिन शेष,शिवालयों की व्यवस्था बदहाल सावन के दौरान अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। भीड...