रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। चिरौंदी बैंक कॉलोनी की महिला शाखा की ओर से मंगलवार को प्रसादम में सावन मिलन समारोह सह वार्षिक चुनाव आयोजित किया गया। अनिन्दिता मित्रा को सावन क्वीन चुना गया। सर्वसम्मति से अल्पना बोस अध्यक्ष, सुषमा साहु उपाध्यक्ष, कुमुद श्रीवास्तव सचिव, पुनम वर्मा व निर्मला सिंह संयुक्त सचिव, रेणु मेहता कोषाध्यक्ष तथा सुधा दास सह कोषाध्यक्ष चुनी गईं। समारोह के दौरान सावन से संबंधित मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने शाखा की ओर से आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प दोहराया। मौके पर रीता, अल्पना, निर्मला, दयमन्ती, सुधा, सुषमा, कुमुद, पूनम, शकुन्ती, जयमुनि, रेणु, शर्मिला और अनिन्दिता सहित अ...