Ranchi News: सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कर्रा प्रखंड में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। पूरे सावन महीने श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सावन के अंतिम दिन सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और जय शिवशंकर भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कर्रा प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अगराबाड़ी स्थित अमरेश्वर धाम पहुंचे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक-चंदन लगाकर कलाई पर रेशम की राखी बांधी और मिठाई खिलाई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों ने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.