रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सावन व चेहल्लुम पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात की मांग को लेकर सर्व धर्म सद‌्भावना समिति समेत अन्य संगठनों ने बुधवार को एसएसपी राकेश रंजन से मुलाकात की। मो इस्लाम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिजली-पानी के अलावा मुहल्लों में सफाई कराने की मांग की। नशेड़ियों पर सख्ती के लिए जगह-जगह पर जवानों को तैनात करने का आग्रह किया। बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सागर कुमार, अंजुमन जाफरिया के फराज अब्बास, नेहाल ,नवाब, परवेज आलम, प्रदीप राय बाबू, संजय सिन्हा गोपू, जीतेन्द्र गुप्ता, मो इश्तियाक, अफरोज आलम, आजाद अली, जसीम हसन, फिरोज अंसारी, अली रजा राजू, मो यूसुफ, मो सरफराज सुड्डू, जमील अख्तर सोनू, मो महबूब, जावेद, मो नौशाद, हबीबुल्लाह, मो अजीम, मो सरफराज, मो अजीम, ओम सिंह, बलराम आदि मौजूद...