Ranchi News: सावन के प्रथम सोमवार को बेड़ो में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर बेड़ो क्षेत्र शिवमय हो गया। बेड़ो के ऐतिहासिक महादानी मंदिर और खुखरागढ़ स्थित मुड़हर बाबा मंदिर में 'बोल बम' के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्त महिला और पुरुषों ने सोमवारी व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। महादानी मंदिर में पुजारी मेघनाथ गिरी और अशोक पंडा ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों ने सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने कतारबद्ध दर्शन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था संभाली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: सावन की पहली सोमवारी पर भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.