Ranchi News: सावन की फुहारों से भीगा तोरपा, किसानों के चेहरे खिले
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। सावन की झमाझम बारिश से तोरपा और आसपास का इलाका पूरी तरह भीग गया है। मंगलवार को दिन-रात हुई बारिश के बाद बुधवार को रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। आसमान बादलों से ढका रहा और मौसम सुहावना बना रहा। लगातार बारिश से खेत, नदी, नाले और तालाब लबालब भर गए हैं। क्षेत्र की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। कारो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तपकरा-रनिया पथ स्थित बनई नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। बारिश से पेरवाघाघ जलप्रपात और पांडु पुडिंग की खूबसूरती भी बढ़ गई है। पेरवाघाघ में झरने की आवाज दूर तक सुनाई पड़ रही है और नदी का पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है。 यह भी पढ़ें- Chandauli News: झमाझम बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न, परेशानीखराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.