रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे, हिटी। सावन माह की पहली सोमवारी पर दोनों प्रखंडों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। राहे प्रखंड के प्रसिद्ध बिसना बाबा पहाड़ी मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही, जहां दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्थापित तीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा शिव टंगरा मंदिर (पुरानानगर-महेशपुर) में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं सोनाहातू प्रखंड के नीलकंठ धाम जामुदाग, काला महादेव सोनाहातू, महादेवबेड़ा पंडाडीह, हरिन और सती घाट स्थित शिव मंदिरों में भ...