रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रातू थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने डालसा को निर्देश दिया कि पीड़िता व उसके परिवार से मिलकर तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 से मिले निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने टीम गठित की। सचिव ने पीड़िता व उसके परिवार से मिलकर नि:शुल्क विधिक सहायता दिलाई। पीड़ित मुआवजे के लिए आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित मुआवजा समिति को भेजा गया है। रातू थाना क्षेत्र के पीएलवी को सपोर्ट पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया है। पीड़िता के परिवार को विधिक सहायता के लिए प्रो-बोनो अधिवक्ता ममता श्रीवास्तव को नियुक्त क...