रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कैम्बो गांव में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से सामुदायिक मध्यस्थता एक मुकदमा-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर-2026 अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपसी विवादों का शुरुआती स्तर पर ही मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान करने के लिए जागरूक किया गया। डालसा टीम के डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता ग्रामीण क्षेत्रों में मुकदमों का बोझ कम करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। मध्यस्थ कौशल कुमार ने कहा कि विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान होने से नए मुकदमों को अदालत तक पहुंचने से रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पंचायत स्तर पर सुलझेंगे छोटे विवाद, तैयार होंगे...