Ranchi News: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित, 16 टीमें शामिल
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी-बंदगांव सीमा पर स्थित मुरहू थाना क्षेत्र की इंदिपीड़ी पंचायत में खूंटी पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुरहू थाना के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में पंचायत के 16 गांवों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध और आपसी विश्वास कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों और कानून से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम कर विश्वास का माहौल तैयार करना है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। पुलिस की ओर से ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.