रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। पूजा शुरू होते ही यात्रियों की आवाजाही ट्रेनों में शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन रांची से शुरू हो गया है। लेकिन, सामान्य ट्रेनों में सभी आरक्षित श्रेणी की सीटें हाउस फुल हो गई हैं। रांची-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी के कोच में बर्थ मिलना मुश्किल है। हटिया-मुंबई सुपरफास्ट में भी ऐसी ही स्थिति है। हावड़ा जाने वाली क्रियायोग एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में 13 अक्तूबर से बर्थ खाली नहीं है। हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस की भी ऐसी नो बर्थ वाली स्थिति चल रही है। बस हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए राहत है, यहां हर श्रेणी में समुचित बर्थ वर्तमान में मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विंध्याचल में भी रुकेगी जोधपुर और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस हावड़ा श...