Ranchi News: सामलौंग में दस दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर से
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची। न्यू स्टार नवयुवक संघ सामलौंग की श्री गणेश पूजा समिति की बैठक सोमवार को कृष्ण शर्मा के आवास पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला टांड़ मैदान में इस वर्ष 14 से 25 सितंबर तक दस दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा को सफल बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कृष्णा शर्मा, राकेश सिंह सहित कई लोगों को संरक्षक और नवीन साहू को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, संदीप मेहता सचिव सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य चुने गए। अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि इस बार भी महोत्सव सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता के साथ मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.