Ranchi News: सात साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिठोरिया थाना क्षेत्र के उलातू निवासी मेहंदी हसन खान, पिता सफदर खान के रूप में हुई है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मेहंदी हसन खान के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.