Ranchi News: साढ़े सात करोड़ से नववर्ष में नए रंग-रूप में दिखेगा पंचघाघ
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पंचघाघ जलप्रपात जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। राज्य पर्यटन विभाग की ओर से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से पंचघाघ के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। योजना के तहत पर्यटन स्थल को अधिक आकर्षक बनाने के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण कार्य की रफ्तार को देखते हुए नववर्ष के दौरान सैलानियों को पंचघाघ का बदला हुआ स्वरूप देखने को मिल सकता है। योजना के अनुरूप कार्य पूरा होने के बाद यह पर्यटन स्थल पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनेगा। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाएं यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक होंगी。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.