Ranchi News: साइक्लिस्ट आमिर रियाज को डीआरएम ने किया सम्मानित
रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। गढ़वा निवासी और रांची रेलमंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत साइक्लिस्ट आमिर रियाज को शुक्रवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने सम्मानित किया। आमिर ने 78वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप की कीरिन स्पर्धा में स्वर्ण और टीम स्प्रिंट में रजत पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने ट्रैक एशिया कप 2026 में दो कांस्य पदक और ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से खेलते हुए स्प्रिंट व कीरिन दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.