रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। होचर स्थित पार्क इम्बु रेस्टोरेंट में बुधवार को आदिवासी एकता सह करम पूर्व संध्या समारोह के सफल आयोजन की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार तिर्की ने की। बैठक में रातू समेत रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से सामाजिक अगुवा, बुद्धिजीवी, महतो, पाहन, जेठराईत, वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य लोग शामिल हुए। धर्म अगुवा चारे भगत ने कहा कि स्व. वीरेंद्र भगत ने समाज और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में आयोजित समारोह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की पहल है। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर उरांव और कृष्णा उरांव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़ती है। बैठक में रमेश दयाल, पृथ्वीनाथ शा...