रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। भुसूर गांव के दो गरीब परिवारों के दुख में शामिल होने गुरुवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उनके घर पहुंचे। उन्होंने स्व. कमलनाथ महतो और स्व. विजय महतो के स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों का निधन पिछले दिनों अलग-अलग बीमारियों के कारण हो गया था। भुसूर गांव के गणेश किशोर महतो ने दोनों परिवारों की स्थिति से सांसद को अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय सेठ दोनों के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या में वे परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : विधान पार्षद संजय सिंह आज धर्मराय में शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सामाजिक...