Ranchi News: सांसद ने करम अखड़ा में नवनिर्मित शेड का किया उद्घाटन
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर स्थित करम अखाड़ा में सोमवार को सांसद निधि से निर्मित नवनिर्मित अखाड़ा परिसर का उद्घाटन सांसद कालीचरण मुंडा ने किया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि करम अखाड़ा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। सरना समाज की संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित कर उन्हें आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए वे आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि समाज के अगुआओं ने अखाड़ा के सौंदर्यीकरण की मांग सांसद के समक्ष रखी थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज की आवश्यकताओं को सांसद के माध्यम से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.