रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। सांतरागाछी से रांची होकर खातीपुरा तक जानेवाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। सांतरागाछी से खातीपुरा के लिए विशेष ट्रेन संख्या 08061 को उद्घाटन स्वरूप हरी झंडी दिखायी जाएगी। इसके समारोह के बाद निर्धारित तिथि से नियमित तौर पर सांतरागाछी-खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस रांची होकर आवाजाही करेगी। नियमित परिचालन शुरू होने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सांतरागाछी-खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस (18061/18062) का परिचालन रांची होकर किया जाएगा। यह ट्रेन सांतरागाछी से दोपहर दो बजे रवाना होकर खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया, मूरी होते हुए रात 10.50 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से 11.05 बजे प्रस्थान कर लोहरदगा समेत विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन...