Ranchi News: सांडीगांव में रंगुआ मुर्गा की बलि देकर सड़क सुधार और दुर्घटनाएं रुकने की की प्रार्थना
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के अंतिम छोर पर पश्चिमी सिंहभूम की सीमा से सटे सांडीगांव में सोमवार को एनएच-20 पर एक अनोखा विरोध देखने को मिला। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत नहीं होने से निराश ग्रामीणों ने पारंपरिक धार्मिक आस्था का सहारा लेते हुए गांव के देवता सिंङबोंगा से सड़क सुधार की प्रार्थना की। गांव के पाहन बिरसिंह पाहन और उनके सहयोगियों ने सड़क के बीचोबीच रंगुआ मुर्गा (लाल मुर्गा) की पारंपरिक बलि देकर पूजा-अर्चना की और सड़क पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं से मुक्ति की कामना की। गोबर से लीपी सड़क, सिंदूर और अगरबत्ती के साथ हुई पूजा:
ग्रामीणों की जमाेरैती मुखिया सुखराम सरूकद के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सड़क के बीच हिस्से को गोबर से लीपा गया, उस पर सिंदूर लगाया गया और अगरबत्ती जलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.