रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। सहायक अध्यापक संघ बुढ़मू की ओर से मंगलवार को प्रखंड के दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आर्थिक सहयोग दिया गया। प्रखंड के सभी शिक्षकों के सहयोग से स्व. रामप्रवेश मुंडा, स्व. रामविजय देव सिंह और स्व. लखनमनी देवी के परिजनों को 75-75 हजार रुपये का चेक दिया गया। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक जीतू उरांव और सुदर्शन राम को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस अवसर पर प्रखंड सहायक अध्यापक/पारा शिक्षक संघ का पुनर्गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से गिरधारी गोप को अध्यक्ष, पनेश्वर महतो को सचिव और मो. सनिफ अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सैकड़ों सहायक अध्यापक और पारा शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...