रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से जारी सहायक आचार्य नियुक्ति (विज्ञापन संख्या 04/2026) के कुछ प्रावधानों को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। राम प्रकाश यादव सहित 35 कार्यरत पारा शिक्षकों की ओर से अधिवक्ता तान्या सिंह ने इस संबंध में याचिका दायर की है। याचिका में आरक्षण रोस्टर, अनारक्षित पदों पर चयन और न्यूनतम अंकों से संबंधित शर्तों पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका के अनुसार, कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1,909 पदों और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (सामाजिक विज्ञान) के 660 नियमित पदों पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 और पिछड़ा वर्ग-2 के लिए शून्य रिक्तियां दर्शाई गई हैं। याचिकाकर्ताओं ने इन दोनों श्रेणियों के लिए रिक्तियां शून्य रखने का आधार स...