रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: अड़की प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी पंचायत अंतर्गत चुकलू तोड़ांगडीह गांव में सर्पदंश से 41 वर्षीय गर्भवती महिला सिंता मुंडू की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के कारण महिला की हालत बिगड़ती चली गई। करीब सात माह की गर्भवती महिला ने उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे सिंता मुंडू अपने पति सबन मुंडू के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके दोनों हाथों की मध्यमा उंगलियों में डंस लिया। दर्द होने पर उसकी नींद खुली और उसने सांप को घर से बाहर जाते हुए देखा। सिंता ने तत्काल अपन...