रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में शनिवार को 11वीं के छात्रों के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि वास्तविक सौंदर्य बाहरी परिधान से नहीं, बल्कि मन व मस्तिष्क की श्रेष्ठता से झलकता है। उन्होंने छात्रों से दिनचर्या अनुशासित रखने, योग करने और मोबाइल का उपयोग कम करने का आग्रह किया। प्राचार्य ललन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी में युवा प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...