Ranchi News: सरला बिरला स्कूल में राष्ट्रीय कला महोत्सव
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय चौथे राष्ट्रीय अंतर-विद्यालयी कला महोत्सव 'प्रतिध्वनि 4.0' का सोमवार को समापन हो गया। देश भर से आए विद्यार्थियों ने साहित्य, प्रदर्शन कला और रचनात्मक चिंतन की प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया। विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने इसे रचनात्मकता और समग्र शिक्षा का सशक्त मंच बताते हुए कहा कि स्कूल भविष्य में भी ऐसे नवाचारों को बढ़ावा देता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.