रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा की ओर से 300 से अधिक महिला व पुरुष स्वयंसेवकों ने जगन्नाथपुर मेले में व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दिया। अध्यक्ष मेघा उरांव ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता पिछले 23 वर्षों से निस्वार्थ भाव से यह सेवा दे रहे हैं। मेले के सफल आयोजन में बिरसा भगत, रंजन कुमार, नीलम तिर्की और डॉ. बुटन महली सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...