रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: रांची। हेहल स्थित पाहन टोली में शनिवार को सरना यूथ क्लब की बैठक में दो दिवसीय करम महोत्सव का निर्णय लिया गया। महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर को रात आठ बजे अखड़ा में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ होगा। वहीं, 23 सितंबर को दोपहर दो से रात 11 बजे तक नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऑर्केस्ट्रा आयोजित किया जाएगा। संगठन के सुचित उरांव ने बताया कि कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो, विधायक नवीन जायसवाल, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पार्षद अजीत कच्छप, शिव किशोर शर्मा समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम में 22 सितंबर को मनेगी कर्मा पूजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...