रांची, नवम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। विभिन्न मुद्दों से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाली निशा भगत आदिवासी अधिकारों, सरना धर्म और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए प्रमुखता से आवाज उठाती थीं। वह धर्मांतरित आदिवासियों का आरक्षण समाप्त करने (डी-लिस्टिंग) की पुरजोर वकालत करती थीं और इसे सरना समाज के हकमारी (अधिकारों का हनन) मानती थीं। सरना समेत विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी के कारण आदिवासी समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। वह केंद्रीय सरना समिति की उपाध्यक्ष भी रह चुकी थीं। इसके अलावा, वे आदिवासियों की भूमि पर कथित अवैध कब्जे, जमीन की खरीद-बिक्री में अनियमितताओं और आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता से उठाती थीं।वर्ष यह भी पढ़ें- झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की खुदकुशी, पुलिस-प्रशासन...