रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अब तक पोशाक या उसकी राशि नहीं मिल सकी है। नए नामांकित बच्चे बिना पोशाक के ही स्कूल आ रहे हैं, जबकि वैसे बच्चे जो पूर्व से पढ़ रहे हैं, वे पुरानी ड्रेस पहनकर स्कूल आ रहे हैं। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ पोशाक या उसकी राशि देने की बात कही थी, लेकिन अप्रैल में शैक्षणिक सत्र शुरू होने बाद पांच महीना खत्म होने को है, लेकिन राशि अब तक नहीं मिल सकी। इससे जूता-मोजा और स्वेटर की भी खरीदारी नहीं हो सकी है। राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को दो जोड़ी पोशाक मिलती है। पहली से पांचवीं के बच्चों को 600 रुपए, छठी से आठवीं के छात्र-छात्राओं को 700 रुपये और नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्रओं को 1200 रुपये दिए जाते हैं। कई जगहों पर पोशा...