रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत सीसीएल की दो सदस्यीय टीम ने सरकारी स्कूल मेसरा का दौरा कर विद्यार्थियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समृद्धि के मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में 41 विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने ईमानदारी और समृद्धि से जुड़े अपने विचारों को शब्दों के माध्यम से साझा किया। स्कूलों में पौधरोपण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...