Ranchi News: समिति पर अवैध टोल व रंगदारी वसूलने का आरोप, केस दर्ज
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया निवासी 66 वर्षीय अवधेश सिंह ने ऋषभ नगर आवासीय सहयोग समिति के पदाधिकारियों एवं गार्ड पर निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहनों से अवैध टोल और रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अवधेश ने मनोज गिरी, संजय कुमार उर्फ बबलू, नागमणि सिंह और आलोक ओझा के विरुद्ध पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित अवधेश का आरोप है कि समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थित गेट पर हाईवा व टर्बो वाहनों को रोककर जबरन राशि ली जाती है और कभी-कभी उसे सहयोग राशि बताकर रसीद दी जाती है। शिकायत के अनुसार, 26 जून को एक हाईवा को गेट पर रोककर पहले 20 हजार, फिर 10 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में पांच हजार रुपये देने के बाद वाहन को छोड़ा गया। इसके अलावा 29 जून, 1 जुलाई और 4 जुलाई को भी निर्माण सामग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.