Ranchi News: समिति ने श्राद्ध के लिए किया सहयोग
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट, गेतलसूद के सक्रिय सदस्य रहे मानिकराम महतो उर्फ भोंदू महतो के श्राद्धकर्म के लिए आयोजन समिति ने उनके परिवार को सूखा राशन और नकद राशि देकर सहयोग किया। पिछले दिनों कार्डियक अरेस्ट से मानिकराम महतो का निधन हो गया था। आयोजन समिति के सीईओ जैलेन्द्र कुमार और सचिव अनिल कुमार चौधरी ने परिजनों को सहायता सामग्री सौंपी। इस अवसर पर जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भोंदू महतो के निधन से फुटबॉल आयोजन समिति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मौके पर मृतक के पुत्र आनंद महतो, लालो महतो, सुधीर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नीलकांत महतो की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.