रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। एक नवंबर को कैथोलिक मसीही विश्वासी और सीएनआई कलीसिया द्वारा 'सभी संतों का पर्व' मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस दिन सीएनआई कलीसिया के विश्वासी कब्रिस्तान जाकर पुष्प अर्पित करेंगे, वहीं रोमन कैथोलिक समुदाय के लिए विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन, यानी दो नवंबर को सीएनआई और कैथोलिक कलीसिया संयुक्त रूप से मृत विश्वासियों का पर्व (ऑल सोल्स डे) मनाएगी। इस दिन विशेष रूप से रोमन कैथोलिक कलीसिया कांटाटोली सहित शहर के अन्य कब्रिस्तानों में एकत्रित होकर मिस्सा अनुष्ठान में शामिल होगी। कब्रिस्तानों की आशीष और मिस्सा पूजन के बाद विश्वासी अपने मृत परिजनों को याद करते हुए उनकी कब्रों पर पुष्प अर्पित करेंगे। कैथोलिक कलीसिया इस दिन को एक पर...